नहाने के दौरान बालक की पानी में डूबकर मौत

परिजनों में मचा कोहराम

अलीगंज. प्रखंड के अलीगंज पंचायत के मानपुर गांव में बुधवार को मानपुर छठ घाट में नहाने के दौरान डूबने से एक बालक की मौत हो गयी. मृतक मानपुर गांव के निवासी परशुराम प्रसाद के पुत्र सूरज कुमार है. चाचा बिलास महतो ने बताया कि सूरज कुमार मानपुर छठ घाट में नहाने गया था. इसी दौरान गहरे पानी में चल गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही हमलोग आनन-फानन में वहां पहुंचे और पानी से निकालकर अलीगंज पीएचसी ले गये. चिकित्सकों ने जांचों प्रांत मृत घोषित कर दिया. सुचना पाकर पहुंची चंद्रदीप पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव में भी मातम पसरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >