मुर्गी लदा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, छानबीन में जुटी पुलिस

थाना क्षेत्र स्थित घोरपारण जंगल में सोमवार को मुर्गी लदा पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से करीब दो सौ से अधिक मुर्गी मर गयी.

सिमुलतला. थाना क्षेत्र स्थित घोरपारण जंगल में सोमवार को मुर्गी लदा पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से करीब दो सौ से अधिक मुर्गी मर गयी. घटना की सूचना मिलते ही सिमुलतला थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अमीर हेमजा खान, एसआइ सीताराम यादव घटना स्थल पर पहुंचकर वाहन में फंसे मुर्गी को निकलवाया. साथ इसकी सूचना देवघर निवासी मुर्गी व वाहन मालिक को दी. सूचना पाकर पहुंचे वाहन मालिक किशोर सिंह ने बताया कि वाहन देवघर से मुर्गी लेकर झाझा जा रहा था. जानकारी के अनुसार, घटना के बाद से वाहन चालक व खलासी दोनों वाहन छोड़कर फरार हो गया है. वाहन मालिक के द्वारा बताया गया कि चालक व खलासी दोनों का मोबाइल भी बंद बता रहा है. वाहन मालिक ने बताया कि वाहन में कुल सात क्विंटल मुर्गी लादा गया था. इस घटना में करीब दो क्विंटल मुर्गी मर गया है. इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष अमीर हेमजा खान ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर इस दिशा में कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >