विंध्यवासिनी मंदिर में चंडी पाठ शुरू

वासंतिक नवरात्र के अवसर पर राजपुर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में रविवार को कलश स्थापन के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारंभ हुआ.

सोनो. वासंतिक नवरात्र के अवसर पर राजपुर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में रविवार को कलश स्थापन के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारंभ हुआ. मंदिर के पुजारी रंजय पांडेय व अन्य पंडितों के मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया. इस अनुष्ठान में यजमान के रूप में सुमित सिंह शामिल हैं. संध्या आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. इस अवसर पर गांव के वे लोग भी मां के दरबार में हाजिरी लगाने आते हैं, जो रोज़गार या सरकारी सेवा के कारण अन्य शहरों में रहते हैं. नवरात्र के दौरान संपूर्ण गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर रहेगा और माता का जयकारा गुंजायमान रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >