ट्रक से टकरायी कार, तीन घायल

एनएच-333 सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर डुमरी चेकपोस्ट के समीप एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी.

सोनो. एनएच-333 सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर डुमरी चेकपोस्ट के समीप एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. घटना बुधवार अहले सुबह 3 बजे की है. हादसे में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान नवादा जिले के हिंसुआ निवासी सोनिया देवी, मीना देवी और पिंटू राजवंशी के रूप में हुई. घटना को लेकर बताया गया कि कार चालक को झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना हुई. कार ने ट्रक में इतने जोरदार टक्कर मारा कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >