गौ भक्तों ने प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी का किया पुतला दहन, बर्खास्तगी की मांग

प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी के उदासीन रवैया व लापरवाही के कारण गोभक्तों ने सोमवार को पशुपालन चिकित्सा कार्यालय के सामने पशुपालन पदाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह का पुतला दहन किया.

झाझा. प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी के उदासीन रवैया व लापरवाही के कारण गोभक्तों ने सोमवार को पशुपालन चिकित्सा कार्यालय के सामने पशुपालन पदाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह का पुतला दहन किया. इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने पशुपालन पदाधिकारी के विरोध में नारे भी लगाए. श्रीकृष्णा गौशाला उपाध्यक्ष सूरज बरनवाल, सदस्य श्रवण कुमार, प्रशांत सुल्तानियां, सुनील कुमार, सोनू कुमार आदि ने कहा कि झाझा के गौशाला में लगभग 150 से ऊपर गोवंश रह रही है, जिन्हें कुछ न कुछ समस्याएं आते रहती है. हमलोग कई बार पशुपालन पदाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह को गौशाला जाकर पशुओं की देखभाल की बात कहीं. लेकिन हमेशा मनमाने ढंग से कार्य करते हैं. साथ ही लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार करते हैं. इसके लिए हमलोगों ने जिला पदाधिकारी से लेकर उच्च अधिकारियों को आवेदन भी दिया है. जिसमें हमलोगों ने 24 घंटे का समय दिया था. कोई सुधार नहीं होने के बाद हमलोगों ने पुतला दहन का निर्णय लिया है. इसलिए हम लोग पुतला दहन कर रहे हैं. गौशाला प्रबंधन ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए तथा गौशाला में रह रहे गोवंशों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए. मौके पर कार्तिक कुसुम यादव, हरिनंदन प्रजापति, रूपेश कुमार भारती, रिंटू कुमार माथुरी, श्याम साह, मनोज यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >