देवर ने भाभी को पीटकर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

सदर थाना क्षेत्र के बुकार गांव में देवर ने अपनी भाभी को पीटकर घायल कर दिया है. घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. घायल बुकार गांव निवासी विजय पंडित की पत्नी मालती देवी ने बताया कि जिस घर में मैं रह रही हूं.

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के बुकार गांव में देवर ने अपनी भाभी को पीटकर घायल कर दिया है. घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. घायल बुकार गांव निवासी विजय पंडित की पत्नी मालती देवी ने बताया कि जिस घर में मैं रह रही हूं. उस घर को मेरे देवर राजकुमार पंडित द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है और हमेशा घर से भागने को लेकर मारपीट किया जाता है. शनिवार को भी देवर राजकुमार पंडित अपने पुत्र पंकज पंडित सहित अन्य परिवार वालों के साथ मिलकर घर से जबरदस्ती निकालने लगा. जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया. पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >