ब्लैक डायमंड ने पैंथर को पांच विकेट से हराया, अजमल बने मैन ऑफ द मैच

ब्लैक डायमंड टीम के खिलाड़ी और पैंथर टीम के खिलाडी़ के बीच मैच खेला गया.

जमुई . जिला मुख्यालय से सटे जेएस क्रिकेट ग्राउंड सिखेरिया में चल रहे सीनियर जिला क्रिकेट लीग के मुकाबले में सोमवार को ब्लैक डायमंड टीम के खिलाडी़ और पैंथर टीम के खिलाडी़ के बीच मैच खेला गया, जिसमें ब्लैक डायमंड ने पैंथर को पांच विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की. मैच में ब्लैक डायमंड के अजमल की नाबाद शतकीय पारी ने जीत की पटकथा लिखी. बताते चले की टॉस जीतकर ब्लैक डायमंड टीम के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पैंथर की टीम 32.5 ओवर में अपना सभी विकेट खो कर सिर्फ 182 रनों ही बना पायी. पैंथर की ओर से सचिन कुमार ने 65 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि समदर्शी ने 40 रन बनाए. ब्लैक डायमंड की गेंदबाजी में शिवम राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6.5 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाये. वहीं आयुष कुमार ने 6 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक डायमंड की टीम ने 28.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. टीम की जीत में अजमल ने नाबाद 102 रन की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा सुयश ने 18 रन का योगदान दिया. पैंथर की और से गेंदबाजी में शुभम सिंह ने 8 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट, जबकि अमन कुमार सिंह ने 7 ओवर में 53 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. अजमल को उनकी नाबाद शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >