झाझा. भाजपा नेता सम्राट चौधरी के बिहार के पहली बार भाजपा मुख्यमंत्री बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नरेश यादव की नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया. इस दौरान एक- दूसरे को लोगों ने अबीर गुलाल भी लगाया व बधाइयां दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला ओबीसी मोर्चा के नरेश यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी के रूप में बिहार राज्य में प्रथम बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने के उपलक्ष्य में इस ऐतिहासिक पल का हमलोग जश्न मना रहे हैं. सभी लोगों को बधाई दी. साथ ही भारत माता की जय का नारे लगाये. उपस्थित लोगों ने जहां नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, सम्राट चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाए वहीं अन्य लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का भी नारे लगाये. मौके पर पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रसादी यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश कुमार ,भैया लाल मथुरी, विजय अग्रहरी, प्रशांत सुल्तानियां, सिंटू राज, विकास चंद्र आर्य, संजीव बंका, पंकज सुल्तानियां, संगम झा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
भाजपा नेता सम्राट चौधरी के बिहार के पहली बार भाजपा मुख्यमंत्री बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नरेश यादव की नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया.
