सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल रेफर

थाना क्षेत्र के टहवा पहाड़ी के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार घायल हो गया.

झाझा .थाना क्षेत्र के टहवा पहाड़ी के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार घायल हो गया. घायल ने किसी तरह परिजन को सूचना दिया. परिजन उठाकर उसे रेफरल अस्पताल लाया. जहां उपस्थित चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया. लेकिन उसकी स्थिति नाजुक रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल की पहचान तिलवरिया गांव निवासी इरफान अंसारी के रूप में हुई है. घायल ने बताया कि वह बाइक से आ रहा था. तभी अज्ञात बाइक ने धक्का मार दिया. इस कारण गिरकर घायल हो गए. चिकित्सक ने घायल को खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >