सांड के हमले से बाइक सवार घायल

थाना क्षेत्र के झाझा-बोड़वा मुख्य मार्ग नागी डैम के पास एक सांड़ ने चलती बाइक में टक्कर मार दी.

झाझा. थाना क्षेत्र के झाझा-बोड़वा मुख्य मार्ग नागी डैम के पास एक सांड़ ने चलती बाइक में टक्कर मार दी. इस कारण बाइक सवार गिरकर घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल को उठाकर इलाज के लिये रेफरल अस्पताल लाया. घायल की पहचान खुरीपरास गांव निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है. उपस्थित चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. परिजन ने बताया कि गौतम अपने घर से बांका जिला का चिरोता गांव निमंत्रण में जा रहा था. तभी यह हादसा हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >