बाइक की हुई चोरी, थाने में दिया आवेदन

थाना क्षेत्र के कर्मा गांव से एक बाइक की चोरी हो गयी. इसे लेकर सविता देवी ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि मैं अपने पति बुधन यादव के साथ बीते शुक्रवार को अपने माता-पिता से मिलने के लिए अपनी मायके करहरा गयी थी.

झाझा. थाना क्षेत्र के कर्मा गांव से एक बाइक की चोरी हो गयी. इसे लेकर सविता देवी ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि मैं अपने पति बुधन यादव के साथ बीते शुक्रवार को अपने माता-पिता से मिलने के लिए अपनी मायके करहरा गयी थी. जहां रात में रोशन यादव के घर के समीप बाइक लगायी थी. सुबह उठ कर देखा तो मेरा बाइक गायब है. अपने स्तर से काफी खोजबीन की, परंतु बाइक का कहीं पता नहीं चल सका. अंत में थाना में आवेदन देने आयी. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >