सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, रेफर

थाना क्षेत्र के सोहजना चौक के पास बुधवार की देर संध्या अज्ञात वाहन की चपेट से एक बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया.

झाझा. थाना क्षेत्र के सोहजना चौक के पास बुधवार की देर संध्या अज्ञात वाहन की चपेट से एक बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. घायल युवक की पहचान सोना थाना क्षेत्र के डूमरी गांव निवासी शिरोमणि पासवान के रूप में हुई है. उपस्थित शिक्षक डॉ सदाव अहमद ने बेहतर प्राथमिक उपचार किया, लेकिन युवक की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल शिरोमणि ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार झाझा स्थित एकडारा गांव जा रहे थे. तभी सोहजना मोड़ के पास अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारकर फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >