Bihar Crime News: जमुई में दो शव बरामद होने से इलाके में सनसनी, हत्या कर फेंकी गयी थी लाश

Bihar Crime News: जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना पुलिस ने अलग अलग जगहों से दो शव बरामद किया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है.

Bihar Crime News: जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में बीते दो दिनों के अंदर दो अलग-अलग जगहों पर दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. दोनों ही जगहों पर हत्या कर शव को फेंका गया है. एक ओर जहां रविवार की अहले सुबह उत्कर्ष फाइनेंस बैंक चकाई में कार्यरत कर्मी 24 वर्षीय नीलकमल कुमार पिता सुनील सिंह का शव थाना क्षेत्र अंतर्गत लेवाटांड़ गांव के समीप स्थित पुल के बगल से बरामद किया गया था. वह सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमार गांव का निवासी था. वह भी बीते शुक्रवार से लापता था. वहीं सोमवार को तिलैया बहियार से देवानंद का शव बरामद हुआ है.

इलाके में पुलिस हुई सक्रिय

ऐसे में इलाके के लोगों के बीच दोनों ही मामले की चर्चा जोरों पर है. इसके साथ ही पुलिस काफी सक्रिय हो गई है. नीलकमल हत्याकांड में एक महिला की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. वहीं उक्त हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. वहीं देवानंद हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए भी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर आरोपितों के धड़ पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. ऐसे में अब देखना यह है कि कब तक दोनों ही मामले का उद्भेदन कर पुलिस अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफल हो पाती है.

Also Read: Road Accident: हाजीपुर में सड़क किनारे मिला बाइक सवार युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या के विरोध में निकाला आक्रोश मार्च

सहरसा में अधिवक्ता दुलार चंद्र शर्मा की गोली मार कर हत्या करने के खिलाफ व्यवहार न्यायालय के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने मंगलवार को पूर्व अध्यक्ष सुदेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला. आक्रोश मार्च जिला समाहरणालय पहुंच जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौप अधिवक्ताओं की सुरक्षा, अधिवक्ता दुलार चंद्र शर्मा के हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. इसके साथ ही अधिवक्ता दुलार चंद्र शर्मा के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी सहित 25 लाख रुपया का मुआवजा व अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा. आक्रोश मार्च में अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह, भोगेंद्र मिश्रा, आमोद सिंह, अजित यादव, लीलाधर शर्मा, सुगंधी यादव, प्रवीण ठाकुर, ज्योति कुमार सिंह, आदित्य सिंह, आदित्य ठाकुर, मनोज प्रधान, प्रभात सिंह, पंपल सिंह, मणि झा, प्रेम रंजन, कृष्ण कुमार यादव सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >