भैंसुर व गोतनी पर मारपीट करने का आरोप

थाना क्षेत्र के योगिया टिलहा गांव निवासी बाबूलाल यादव की पत्नी पिंकी देवी ने भैंसुर व गोतनी पर मारपीट का आरोप लगायी है.

झाझा. थाना क्षेत्र के योगिया टिलहा गांव निवासी बाबूलाल यादव की पत्नी पिंकी देवी ने भैंसुर व गोतनी पर मारपीट का आरोप लगायी है. पिंकी देवी ने बताया कि मेरा पति बेंगलुरु में दैनिक मजदूरी करता है. जब बीते शुक्रवार को अपने घर पर बर्तन धो रही थी. तभी भैंसुर दिनेश यादव और गौतनी सिंकू देवी गाली-गलौज करने लगा. जिसका मैने विरोध किया तो भैंसुर ने मेरे साथ मारपीट कर घर में जाकर गले से चांदी का लॉकेट और मोबाइल छीनकर कमरे में बंद कर दिया. मेरे मायके वालों को पता चला तो मेरे पिता व अन्य लोग आकर ताला तोड़कर मुझे कमरे से बाहर निकाला. भैंसुर ने हथियार दिखाते हुए मेरे मायके वालों को धमकी दिया कि अगर थाना में मुकदमा दर्ज करवाया तो जान मार देंगे. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >