भागलपुर ने मुंगेर को 42 रनों से हराया

रणधीर वर्मा अंडर- 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा मैच

झाझा (जमुई). रेलवे चांदमारी मैदान में बीसीए द्वारा संचालित रणधीर वर्मा अंडर- 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा मैच शुक्रवार को भागलपुर व मुंगेर के बीच खेला गया. भागलपुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाया. इसमें कृष्ण व राहुल ने 51 व 35 रनों का अहम योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम 37.2 ओवर में 156 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इसमें देवांशु ने 39 व अशरफ ने 34 रन का योगदान दिया. इस प्रकार भागलपुर की टीम ने 42 रनों से मैच को जीत लिया. भागलपुर के कप्तान राकेश की बेहतरीन पारी को देखते हुए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. क्रिकेट संघ के सचिव इमरान अख्तर खान, संयुक्त सचिव डॉ राकेश सिंह, गौरीशंकर पाल, मो जावेद, मयंक मेहता, राहुल सिंह, अमित पासवान, शशि रावत समेत कई लोगों ने बताया यह गौरव की बात है कि बीसीए द्वारा संचालित क्रिकेट टूर्नामेंट झाझा रेलवे चंदवारी मैदान में हो रहा है. अंपायर की भूमिका में राजेश कुमार व सुनील कुमार थे. जबकि स्कोरर के रूप में सुमन कुमार और शुभम सिंह थे. सदस्यों ने बताया कि टूर्नामेंट का अगला मैच 6 अप्रैल को बांका व मुंगेर के बीच खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >