पढ़ाई के लिए डांट पड़ते ही घर से निकला मासूम, बेटे की तलाश में भटकते रहे बांका के माता-पिता, पुलिस से लगाई गुहार

Jamui News : बांका जिले के फुलहरा गांव से 10 वर्षीय अंशु पढ़ाई के लिए डांटे जाने के बाद घर से गायब हो गया. माता-पिता उसे ढूंढते हुए झाझा तक पहुंचे, लेकिन बेटा नहीं मिला. पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है.

Jamui News : बांका जिले के फुलहरा गांव का 10 वर्षीय अंशु घर से निकल जाने के बाद लापता हो गया है. बेटे की तलाश में माता-पिता झाझा तक पहुंच गए, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका. अब झाझा पुलिस उसकी तलाश में जुटने का भरोसा दे रही है.

्पढ़ाई के लिए डांटने के बाद घर से चला गया बच्चा

बांका जिले के फुलहरा गांव निवासी बुधनी देवी ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने अपने 10 वर्षीय पुत्र अंशु को पढ़ाई करने के लिए डांटा था. इसके बाद वह घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा. परिजनों ने पहले गांव और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

सूचना पर झाझा पहुंचे, फिर भी नहीं मिला अंशु

खोजबीन के दौरान किसी ने परिजनों को बताया कि एक 10 वर्षीय बच्चा झाझा थाना क्षेत्र के घुटिया गांव में देखा गया है. सूचना मिलते ही परिवार वहां पहुंचा, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही बच्चा वहां से जा चुका था. इसके बाद परिजन लगातार उसकी तलाश करते हुए झाझा थाना पहुंचे.

सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई

बच्चे की तलाश के दौरान शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई, लेकिन अंशु का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल सका. काफी देर तक खोजबीन के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर परिजनों ने झाझा थाना पहुंचकर पुलिस से मदद की अपील की.

पुलिस ने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

झाझा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पुलिस बच्चे की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास करेगी. पुलिस संभावित स्थानों पर खोजबीन के साथ-साथ उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है. परिजन भी अपने स्तर पर लगातार अंशु की तलाश में जुटे हुए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतांबर सिंह

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >