सबैजोर में बाबा वीर सिंह की वार्षिक पूजा 30 जून को

प्रखंड अंतर्गत सारेबाद पंचायत के सबेजोर गांव स्थित बाबा वीर सिंह मंदिर में वार्षिक पूजा का आयोजन 30 जून को होगा.

सोनो. प्रखंड अंतर्गत सारेबाद पंचायत के सबेजोर गांव स्थित बाबा वीर सिंह मंदिर में वार्षिक पूजा का आयोजन 30 जून को होगा. इस संबंध में पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव, सचिव मनोहर विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष रविन्द्र साह, विशिष्ट समिति सदस्य लक्ष्मीकांत यादव, बाजो यादव, गंगा यादव, श्याम साह, महेश्वर सिंह, साधु यादव, राजेश विश्वकर्मा, उमेश तांती, नाजीर मांझी, संजय पासवान सहित अन्य लोग इस पूजा की सफलता में लगे हुए है. सचिव मनोहर विश्वकर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र में बाबा वीर सिंह की पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है. सबेजोर की वार्षिक पूजा यहां के लोगों के लिए खास होती है. मान्यता है कि ग्रामीण अपना कोई भी नया काम शुरू करने के पूर्व बाबा को बलि पूजा अर्पित करते हैं. उन्होंने बताया कि 30 जून को आयोजित होने वाली वार्षिक पूजा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >