जमुई. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में गुरुवार को बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना की सितारा योजना के अंतर्गत बैठक में अध्यक्षता कर रहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजू कुमारी ने कहा कि मलयपुर निवासी किन्नर समुदाय की मुखिया रानी किन्नर के आवेदन पर उन्हें आवास के लिए भूखंड उपलब्ध कराने के लिए बुलाई गई थी. बैठक में एडीएम रेवेन्यू ने वर्चुअल माध्यम से आश्वासन दिया कि एक हफ्ते के अंदर भूमि चिन्हित कर किन्नर समुदाय को आवास बनाने के लिए आवंटित किया जाएगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विगत दो वर्षों से इसके लिए प्रयास किया जा रहे थे.
योजना के तहत हफ्तेभर में भूमि देने का आश्वासन
जमुई में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पहल पर किन्नर समुदाय को आवास के लिए एक हफ्ते के भीतर भूमि आवंटित करने का आश्वासन दिया गया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

डालसा सचिव को कागजात सौंपते पैनल अधिवक्ता | Prabhat Khabar Network