टीसी में जन्मतिथि सुधार के नाम पर वसूली का आरोप, ऑडियो वायरल

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलवरिया में टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) में जन्मतिथि सुधार के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये हैं.

बरहट. प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलवरिया में टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) में जन्मतिथि सुधार के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये हैं. गांव निवासी विपिन कुमार राम ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर 500 की मांग करने का आरोप लगाया है. घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गयी है. पीड़ित अभिभावक के अनुसार, उनके पुत्र राजीव कुमार ने आठवीं कक्षा उत्तीर्ण की है. विद्यालय द्वारा जारी टीसी में जन्मतिथि 15 मार्च 2012 दर्ज है, जबकि आधार कार्ड में 15 मार्च 2013 अंकित है. अभिभावक का कहना है कि आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि सही है और उसी के अनुरूप सुधार कराने के लिए वे प्रधानाध्यापक से मिले थे. आरोप है कि सुधार के बदले 500 की मांग की गयी और यह भी कहा गया कि जिला स्तर पर खर्च लगता है, इसलिए पैसे देना अनिवार्य है. मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया जब इस कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आयी. हालांकि वायरल ऑडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. इधर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अभिभावक जन्मतिथि सुधार को लेकर आए थे, लेकिन किसी भी प्रकार की राशि की मांग नहीं की गयी. वहीं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधांशु कुमार से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी, जिससे प्रशासनिक चुप्पी भी सवालों के घेरे में है.

कहते हैं डीईओ

इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है. जानकारी मिली है. इसकी जांच कराई जायेगी और मामला सही पाये जाने पर सख्त कार्रवाई भी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >