झाझा. प्रखंड क्षेत्र के भलगुड़ी गांव निवासी देव कुमार ने अपनी बकाया मजदूरी की मांग करने पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि बीते सात फरवरी को गांव के ही अजीत कुमार से मजदूरी की राशि मांगने गया था. आरोप है कि अजीत कुमार ने फोन कर उसे गांव के इमली पेड़ के पास बुलाया, जहां पहले से मौजूद आधा दर्जन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. देव कुमार ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने मेरा कपड़ा फाड़ दिया और सैमसंग मोबाइल फोन और चांदी की सिकड़ी छीन ली. साथ ही मजदूरी की रकम नहीं देने और दोबारा मांग करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी. हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
मजदूरी मांगने पर मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

मजदूरी मांगने पर मारपीट का आरोप, मामला दर्ज
Copied link
प्रखंड क्षेत्र के भलगुड़ी गांव निवासी देव कुमार ने अपनी बकाया मजदूरी की मांग करने पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है.