सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद शोकाकुल परिवार से मिले सांसद गिरधारी यादव, सहयोग का दिया भरोसा

Jamui News : सांसद गिरधारी यादव ने जमुई के चकाई क्षेत्र में सड़क हादसे के शिकार हुए प्रकाश यादव के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. गांव में इस घटना से मातम पसरा हुआ है.

सरौन, जमुई ये श्याम सिंह तोमर की रिपोर्ट

Jamui News : घुटवे गदरजोर गांव पहुंचे सांसद गिरधारी यादव ने सड़क हादसे में दिवंगत प्रकाश यादव के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं. सांसद ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया.

दिवंगत को अर्पित की श्रद्धांजलि

सांसद ने दिवंगत प्रकाश यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की.

स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

इस अवसर पर कॉपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष श्रीकांत यादव, मुखिया प्रतिनिधि परमानंद दास, राजद नेता नकुल यादव, शिवनारायण यादव, सुरेन यादव, तालो यादव, मेघु यादव, अरविंद यादव, कारु मियां, मृत्युंजय यादव, सुधीर यादव और केदार यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

सड़क हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल

प्रकाश यादव की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान हुई मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिजन और ग्रामीण अब भी इस घटना से सदमे में हैं. स्थानीय लोगों ने दिवंगत को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग देने की बात कही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिन्हा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >