मदद करने के बाद धोखे से युवक की बाइक लेकर हुआ फरार

खैरा प्रखंड अंतर्गत अमारी गांव के समीप रविवार को अपर किऊल नहर सड़क पर एक मनचला के द्वारा युवक की बाइक लेकर फरार होने का मामला सामने आया है.

जमुई. खैरा प्रखंड अंतर्गत अमारी गांव के समीप रविवार को अपर किऊल नहर सड़क पर एक मनचला के द्वारा युवक की बाइक लेकर फरार होने का मामला सामने आया है. घटना रविवार दोपहर की बतायी जा रही है. घटना के बाद पीड़ित युवक का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. जानकारी के अनुसार, खैरा थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी शांति मांझी के पुत्र श्याम कुमार मांझी अपने ननिहाल नारडीह से बाइक से वापस घर लौट रहे थे. वह अपर किऊल नहर मार्ग से लगमा होते हुए वापस अपना घर रायपुर जा रहे थे. इसी दौरान अमारी के समीप कच्ची सड़क पर गड्ढे में उनकी बाइक जा गिरी. उसी समय वहां से गुजर रहे एक युवक से श्याम कुमार ने बाइक निकालने में मदद मांगी. दोनों ने मिलकर बाइक को गड्ढे से बाहर निकालकर सड़क पर खड़ा किया. इसी बीच युवक ने चालाकी दिखाते हुए बाइक स्टार्ट की और लेकर फरार हो गया. घटना के बाद पीड़ित युवक ने शोर मचाया, इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. ग्रामीणों ने घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही युवक के ननिहाल से परिजन पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले गये. परिजनों ने बताया कि मामले को लेकर खैरा थाना में आवेदन दिया जायेगा. घटना के बाद इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >