कटौना बालू घाट में दर्दनाक हादसा, हाइवा के उपचालक की मौत

मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना नदी घाट स्थित क्लस्टर-13 गढ़वा कटौना कांटा के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में हाइवा के उपचालक की मौत हो गयी.

बरहट. मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना नदी घाट स्थित क्लस्टर-13 गढ़वा कटौना कांटा के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में हाइवा के उपचालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालू घाट में एक हाइवा बालू लोड कराने के लिए लोडिंग प्वाइंट की ओर बढ़ रहा था. इसी दौरान उपचालक वाहन के नीचे सो रहा था. चालक को इसकी भनक नहीं लगी और जैसे ही उसने वाहन आगे बढ़ाया, हाइवा का पहिया उपचालक के सिर पर चढ़ गया. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद चालक और अन्य कर्मियों ने आनन-फानन में घायल उपचालक को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि इसके बाद चालक शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मलयपुर थाना पुलिस सक्रिय हुई और दुर्घटना में शामिल हाइवा को जब्त कर थाना ले आयी. पुलिस मृतक की पहचान कराने और मामले की जांच में जुटी हुई है. मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है. मृत उपचालक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >