हत्या मामले के फरार आरोपित ने किया आत्मसमर्पण

आत्मसमर्पण करनेवाला अभियुक्त पश्चिम बंगाल का है निवासी

जमुई. जिले के चकाई थाना क्षेत्र में कुछ माह पूर्व एक महिला की हत्या मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपित ने जमुई कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. उसे सुरक्षा कर्मियों के द्वारा मेडिकल जांच को लेकर सदर अस्पताल लाया गया. आत्मसमर्पण करनेवाला अभियुक्त पश्चिम बंगाल के कुल्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत हज नवीनगर निवासी मो जीशान है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक माह पूर्व एक विवाहिता का शव संदेहास्पद स्थिति में उसके ससुराल में मिला था. विवाहिता के परिजन द्वारा हत्या का आरोप मो जीशान पर लगाया गया था. इसके बाद से वह फरार चल रहा था. पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण जमुई कोर्ट पहुंच आत्मसमर्पण कर दिया. मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >