झाझा. रेलवे ने आने वाली गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पटना- खोरधा रोड जंक्शन,एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-बरौनी व एर्नाकुलम-मुजफ्फरपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 03230 पटना-खोरधा रोड स्पेशल ट्रेन आगामी 09अप्रैल से 14 मई के बीच हर गुरुवार को सुबह 08:45 बजे पटना से खुलेगी. अगले दिन सुबह 03:35 बजे खोरधा रोड पहुंचेगी. वहीं गाड़ी संख्या 03229 खोरधा रोड-पटना स्पेशल ट्रेन आगामी 10अप्रैल से 15 मई के बीच हर शुक्रवार को शाम 03:45 बजे खोरधा रोड से खुलेगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे पटना पहुंचेगी.यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अपनी यात्रा के दौरान 6-6 ट्रिप लगायेगी. यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी.पीआरओ श्री सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 06039 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-बरौनी स्पेशल ट्रेन एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से आगामी 12अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच प्रत्येक रविवार को रात्रि के11:50 बजे प्रस्थान करेगी.तीसरे दिन मंगलवार कोरात्री 08:00 बजे बरौनी पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 06040 बरौनी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन बरौनी से आगामी 15अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच प्रत्येक बुधवार को रात्रि के 09:00 बजे प्रस्थान करेगी. तीसरे दिन शुक्रवार शाम 06:00 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 3-3 ट्रिप लगाएगी. यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान रुकेगी. इस स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 06085 एर्नाकुलम–मुजफ्फरपुर स्पेशल आगामी10 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच प्रत्येक शुक्रवार को रात्रि के 09:30 बजे एर्नाकुलम से रवाना होगी. चौथे दिन सोमवार सुबह 07:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वहीं गाड़ी संख्या 06086 मुजफ्फरपुर-एर्नाकुलम स्पेशल आगामी13अप्रैल से 27अप्रैल के बीच प्रत्येक सोमवार को रात्रि के 09:15 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना होगी. चौथे दिन गुरुवार को 10:30 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान 3-3 ट्रिप लगायेगी. यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी. इस स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी.
पटना-खोरधा, एमजीआर-बरौनी व एर्नाकुलम- मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी ग्रीष्मकालीन ट्रेन
रेलवे ने आने वाली गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पटना- खोरधा रोड जंक्शन,एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-बरौनी व एर्नाकुलम-मुजफ्फरपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है.
