झाझा से दानापुर तक चलेगी विशेष ट्रेन

दानापुर मंडल द्वारा आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पर्व को लेकर झाझा से दानापुर रेलवे स्टेशन के बीच एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलायी जायेगी.

झाझा. दानापुर मंडल द्वारा आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पर्व को लेकर झाझा से दानापुर रेलवे स्टेशन के बीच एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलायी जायेगी. इसे लेकर स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी ने बताया कि यह ट्रेन 25 अगस्त से आगामी 30 नवंबर तक चलेगी. ट्रेन संख्या 03209 झाझा से सुबह 4:00 बजे खुलेगी जो 8:40 पर दानापुर पहुंचेगी. यही ट्रेन संख्या 03210 दानापुर से शाम 5:25 पर खुलेगी जो 10:00 बजे रात्रि को झाझा पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में एसएलआरडी दो कोच, जनरल 18 को समेत 20 कोच रहेंगे. यह ट्रेन झाझा से खुलने के बाद जमुई, मननपुर, किऊल, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर होते हुए दानापुर तक जायेगी. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन प्रत्येक स्टेशन पर रुकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >