जमुई में 13-14 फरवरी को लगेगा विशेष जॉब कैंप, 160 पदों पर होगा चयन

युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय के तत्वावधान में 13 व 14 फरवरी को विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा

जमुई. युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय के तत्वावधान में 13 व 14 फरवरी को विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने दी. उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को केवाईपी सेंटर र���्षा, ओरैया (सोनो) तथा 14 फरवरी को ब्लॉक कैंपस सोनो में जॉब कैंप लगेगा. जॉब कैंप में सुबह 10:30 बजे से शाम 3:00 बजे तक अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे. इच्छुक अभ्यर्थी मौके पर पहुंचकर आवेदन/बायोडाटा जमा कर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, जॉब कैंप में भाग लेने के लिए एनसीएस पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >