जमुई में 14 जून को लगेगा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे आंखों की जांच

आंखों से जुड़ी समस्याओं की समय पर पहचान और उपचार को लेकर जमुई में 14 जून को एक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा.

जमुई. आंखों से जुड़ी समस्याओं की समय पर पहचान और उपचार को लेकर जमुई में 14 जून को एक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह शिविर जमुई चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा. शिविर का आयोजन जय हिंद धर्मशाला, महाराजगंज में रविवार सुबह 8 बजे से किया जायेगा. शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों द्वारा आंखों की विभिन्न बीमारियों की जांच कर लोगों को आवश्यक परामर्श दिया जायेगा. जांच के दौरान सामान्य नेत्र परीक्षण, दृष्टि परीक्षण, मोतियाबिंद की पहचान तथा अन्य नेत्र रोगों की जांच की जायेगी. आयोजकों के अनुसार शिविर में आने वाले मरीजों की जांच पूरी तरह नि:शुल्क होगी. इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर चश्मे के संबंध में सलाह दी जायेगी तथा दवाओं और चश्मों पर विशेष छूट भी उपलब्ध कराई जायेगी. विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि बढ़ती उम्र, मोबाइल और डिजिटल उपकरणों के अधिक उपयोग के कारण आंखों से संबंधित समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में नियमित नेत्र जांच बेहद जरूरी है. समय पर जांच से मोतियाबिंद सहित कई गंभीर नेत्र रोगों की पहचान कर उनका उपचार संभव हो सकता है. जमुई चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ आंखें बेहतर जीवन की पहचान हैं और नियमित जांच से दृष्टि संबंधी कई समस्याओं से बचा जा सकता है.

शिविर की प्रमुख सुविधाएं

– नि:शुल्क नेत्र जांच

– दृष्टि व नजर की जांच

– मोतियाबिंद की पहचान

– आंखों के अन्य रोगों की जांच

– चश्मे की आवश्यकता पर विशेषज्ञ सलाह

– दवा व चश्मे पर विशेष छूट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >