मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज

थाना क्षेत्र के सोहजना गांव निवासी भागीरथ यादव ने कुछ लोगों पर घात लगाकर पिस्टल के बट से मारपीट करने व छिनतई का आरोप लगाया है.

झाझा. थाना क्षेत्र के सोहजना गांव निवासी भागीरथ यादव ने कुछ लोगों पर घात लगाकर पिस्टल के बट से मारपीट करने व छिनतई का आरोप लगाया है. थाना में आवेदन देते हुए उन्होंने बताया कि शाम को जब बाजार से घर जा रहा थे. तभी सोहजना काली मंदिर के पास घात लगाकर बैठे अशोक राम, अभिषेक राम, अशोक राम की पत्नी गुड़िया देवी समेत आधा दर्जन से अधिक लोग गाली-गलौज करते हुए पिस्टल की बट से मार कर हमें घायल कर दिया. इस दौरान वे लोग मोबाइल छीन लिया. गले से 5 भर चांदी का चैन भी छीन लिया. इसके अलावा पॉकेट में रखे पांच हजार रुपये नकद भी छीन लिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए अभिषेक राम एवं नवीन राम को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >