सैकड़ों साल पुराने पीपल के पेड़ की डाली मंदिर पर गिरी

प्रखंड की रतनपुर पंचायत के यूकों बैंक के समीप दुखहरण महादेव मंदिर परिसर में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा होते होते टल गया.

गिद्धौर. प्रखंड की रतनपुर पंचायत के यूकों बैंक के समीप दुखहरण महादेव मंदिर परिसर में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा होते होते टल गया. आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि तकरीबन तीन बजे के करीब सैकड़ों साल पुराने पीपल पेड़ की भारी डाली मंदिर पर गिर गयी. उस समय मंदिर में ब्राह्मण पूजा पाठ और जाप कर रहे थे. गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी के जान माल का नुकसान हुआ. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अगर यह घटना सोमवार को होती तो बड़ा हादसा हो सकता था, सोमवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है, प्रत्यक्षदर्शी सुनील कुमार ने बताया कि टहनी गिरने के समय मंदिर में पूजा चल रही थी. आसपास के ग्रामीणों ने मिलकर गिरी हुई टहनी को हटाया. ताकि पूजा-पाठ में किसी को परेशानी न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >