झाझा. शहर में दुर्गा पूजा को लेकर लागू की गई नई ट्रैफिक व्यवस्था के तहत सोमवार को वनवे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहन चालकों से 52 हजार का जुर्माना वसूला गया. इसे कड़ाई से पालन करने हेतु पूरे नगर परिषद क्षेत्र में पुलिस की कड़ी निगरानी रही. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आगामी अक्टूबर तक यह विशेष ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावी रहेगी. उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक चौक-चौराहे पर भी पुलिस बल तैनात किये गये हैं और अगर इस दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. जुर्माना वसूली के लिये भी विशेष टीम गठित की गई है जो लगातार निगरानी कर रही है. इसके अलावा पूरे शहर में सादे लिवास में महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है, जिससे पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर यह विशेष पहल की गई है, ताकि दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो. इसके साथ ही पुलिस की टीम लगातार नगर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी गश्त कर रही है. उन्होंने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कि सभी लोग नियमों का पालन करें और पर्व को शांति व सौहार्द के साथ मनायें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
