जमुई में रोजगार की नई राह : राजकीय पॉलिटेक्निक में कैंपस ड्राइव, 46 छात्रों का चयन

जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राजकीय पॉलिटेक्निक, जमुई में आंनद ग्रुप के द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया.

जमुई. जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राजकीय पॉलिटेक्निक, जमुई में आंनद ग्रुप के द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम संस्थान के सभागार में प्लेसमेंट सेल के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. संस्थान के टीपीओ मुकेश कुमार चौधरी व सहायक टीपीओ मोनिका कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस ड्राइव में फाइनल इयर के सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के कुल 230 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इसमें अन्य पॉलिटेक्निक कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. चयन प्रक्रिया तकनीकी परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर पूरी की गयी. इस कैंपस ड्राइव में कुल 46 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया. चयनित अभ्यर्थियों को 2.24 लाख रुपये वार्षिक (सीटीसी) का सैलरी पैकेज ऑफर किया गया है. इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के प्लेसमेंट ड्राइव से छात्रों को बेहतर अवसर मिलते हैं और संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता भी परिलक्षित होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >