गरसंडा में भारतीय कला महाविद्यालय की वार्षिक परीक्षा संपन्न

प्राचीन कला केंद्र, चंडीगढ़ से मान्यता प्राप्त संस्थान भारतीय कला महाविद्यालय, गरसंडा के तत्वावधान में रविवार को पेंटिंग व संगीत की वार्षिक परीक्षा का सफल आयोजन किया गया.

जमुई. प्राचीन कला केंद्र, चंडीगढ़ से मान्यता प्राप्त संस्थान भारतीय कला महाविद्यालय, गरसंडा के तत्वावधान में रविवार को पेंटिंग व संगीत की वार्षिक परीक्षा का सफल आयोजन किया गया. परीक्षा केंद्र पर जिले सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला. केंद्राधीक्षक टिंकु पासवान ने बताया कि परीक्षा में पेंटिंग, शास्त्रीय संगीत, भाव संगीत, तबला, नृत्य, गिटार एवं बांसुरी जैसे विभिन्न विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गयी. इस वार्षिक परीक्षा में जमुई, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, बांका, शेखपुरा जिला सहित कई जिलों से करीब 270 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. केंद्राधीक्षक ने बताया कि महाविद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को कला और संगीत के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करना है. इस प्रकार की परीक्षाएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक साबित होती हैं. परीक्षा संचालन एवं मूल्यांकन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने में धनराज कुमार चौधरी, अंकित कुमार पाठक, धर्मवीर कुमार पासवान, रामवतार कुमार, सन्नी कुमार पासवान, कुंदन कुमार दुबे, रोहित पासवान, राजीव कुमार एवं मदन कुमार ने बतौर शिक्षक एवं परीक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >