जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनदीपी गांव के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतका की पहचान कुंधुर गांव निवासी सुनील ठाकुर की 40 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि पार्वती देवी अपने पति के साथ एक शादी समारोह से बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थी. इसी दौरान सोनदीपी गांव के समीप अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में पार्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी. पार्वती देवी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो-रोकर बुरा हाल था.
कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, महिला की मौत
जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनदीपी गांव के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गयी.
