शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा : विधायक सावित्री देवी

प्रखंड के चंद्रमंडीह स्थित बासुकीटांड़-सिमुलतला मुख्य मार्ग पर चौफला मोड़ के समीप न्यू कारमेल पब्लिक स्कूल का उद्घाटन उत्सवी माहौल में किया गया.

चकाई. प्रखंड के चंद्रमंडीह स्थित बासुकीटांड़-सिमुलतला मुख्य मार्ग पर चौफला मोड़ के समीप न्यू कारमेल पब्लिक स्कूल का उद्घाटन उत्सवी माहौल में किया गया. फीता काटकर विद्यालय का उदघाटन करते हुए विधायक सावित्री देवी ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है. इस क्षेत्र में विद्यालय खुलने से स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, इससे अभिभावकों को भी राहत मिलेगी. उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विद्यालय में नामांकित बच्चों से मुलाकात की और उन्हें अनुशासन व मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी. विद्यालय के प्राचार्य प्रो विजय कुमार ने स्कूल के शैक्षणिक ढांचे, पढ़ाई के पैटर्न और नियमों की विस्तृत जानकारी दी. विद्यालय के सचिव अशोक बरनवाल ने बताया कि हमारे विद्यालय में नर्सरी से कक्षा 8 तक सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई कराई जायेगी. कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना संस्थान का मुख्य उद्देश्य है. इस मौके पर विजय शंकर यादव, पूर्व सरपंच दीनदयाल बरनवाल, ओमप्रकाश पासवान, मनोज हेंब्रम, अनीता देवी, लालमोहन बरनवाल, सिकंदर यादव, प्रवीण चंद्र, संतोष यादव, मुन्ना यादव, मनोज मलिक यादव, उमेश यादव सहित दर्जनों स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >