डुमरी चेकपोस्ट पर ई-रिक्शा से 40 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने डुमरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा से 40 लीटर शराब बरामद के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है

जमुई.

उत्पाद विभाग की टीम ने डुमरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा से 40 लीटर शराब बरामद के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के नसीम अंसारी और किताबुल अंसारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शराब तस्करों ने रुपये का लालच देकर ई-रिक्शा चालक को शराब लेकर सोनो जाने के लिए कहा था, इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम डुमरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान चला रही थी. जांच के क्रम में जब ई-रिक्शा की तलाशी ली गई तो उसमें से 40 लीटर अवैध शराब बरामद हुई. उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उत्पाद पुलिस ई-रिक्शा चालक से पूछताछ कर रही है, ताकि शराब तस्करी गिरोह के सरगना तक पहुंचा जा सके. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >