24 घंटे बीत गये, नहीं बदला जा सका जला ट्रांसफॉर्मर

बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से भीषण गर्मी में लोग बेहाल

सोनो. प्रखंड मुख्यालय सोनो के चौक स्थित ट्रांसफार्मर में शुक्रवार दोपहर में आग लग गयी थी. मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया और बड़ी दुर्घटना को टालने में सफलता तो मिल गयी लेकिन अब बिजली के बिना लोगों की परेशानी बढ़ गयी. 24 घंटे बीतने के बावजूद जला ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं जा सका है. इस कारण लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं. इस भीषण गर्मी में विभाग का निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा खोखला साबित हो रहा है. गर्मी इतनी है कि मकान तप रहे हैं ऐसे में बिना बिजली जीवन कितना कठिन हो सकता है यह समझा जा सकता है. सोनो चौक स्थित जिस ट्रांसफॉर्मर में आग लगी थी, उसके उपभोक्ता 24 घंटे से बिना बिजली के रह रहे हैं. उपभोक्ताओं ने जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >