स्नातक पार्ट थ्री परीक्षा में 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित

स्नातक पार्ट थ्री की आयोजित परीक्षा में बुधवार को पीपीवाइ कॉलेज में 19 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे.

चकाई. स्नातक पार्ट थ्री की आयोजित परीक्षा में बुधवार को पीपीवाइ कॉलेज में 19 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. पहली पाली में 114 में से 113 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 990 में से 972 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जानकारी देते हुए पीपीवाइ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्र अधीक्षक डॉ रविशंकर यादव ने बताया कि परीक्षा कदाचारमुक्त संचालन को लेकर परीक्षा नियंत्रक प्रो चंद्रशेखर पंडित, रामनारायण यादव, शरदेंदु शेखर, विजय कुमार, प्रमोद कुमार बाजपेई, कृष्ण कुमार, करमचंद्र किस्कू, शुशीला कुमारी, संगीता कुमारी, रोहित कुमार यादव, शिव शक्ति, लाडली राज, राजकुमार, अमरनाथ रजक, बसंती कुमारी, राजीव कुमार, रमेश कुमार, रमेश चंद्र हैंबरम, रघुवंश राय, श्याम सुंदर प्रसाद यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, बिन्देश्वरी यादव सहित अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >