पिता की हत्या में हत्याकांड का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

सरौन : चकाई प्रखंड के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के कियाजोरी पंचायत के मालदेहडीह गांव निवासी चोढ़ी यादव हत्या मामले में नामजद आरोपी प्रमोद यादव को लखीसराय जिला के कियूल थाना क्षेत्र के बसमतिया गांव से गिरफ्तार किया गया है. इस बाबत जानकारी देते हुए चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 10 फरवरी सोमवार […]

सरौन : चकाई प्रखंड के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के कियाजोरी पंचायत के मालदेहडीह गांव निवासी चोढ़ी यादव हत्या मामले में नामजद आरोपी प्रमोद यादव को लखीसराय जिला के कियूल थाना क्षेत्र के बसमतिया गांव से गिरफ्तार किया गया है. इस बाबत जानकारी देते हुए चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 10 फरवरी सोमवार की शाम प्रमोद ने मवेशी चराकर लौट रहे अपने पिता चोढ़ी यादव की हत्या बम से हमला कर दिया था.

इघटना को लेकर उसकी मां बबली देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. घटना के बाद प्रमोद फरार हो गया था. पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. सूचना मिली कि वह लखीसराय जिला के बसमतिया गांव है पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
कहते हैं झाझा एसडीपीओ
इस बाबत पूछे जाने पर झाझ�� एसडीपीओ भास्कर रंजन ने कहा कि इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण था. नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि स्पीडी ट्रायल चलवाकर सजा दिलवाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >