झाझा रेलवे स्टेशन रेल पुलिस ने बरामद किया शव परिजनों ने जतायी लूटपाट कर हत्या की आशंका

झाझा : राजकीय रेल पुलिस ने गुरुवार को झाझा रेलवे स्टेशन के पूर्वी डाउन लाइन स्थित पोल संख्या 365/ 24-26 के पास से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद की. मृतक के पास से मिले कागजात के आधार पर उनका पहचान मुजफ्फरपुर जिला के रामनगर-गायघाट क्षेत्र के मो. तसलीम के रूप में किया गया. […]

झाझा : राजकीय रेल पुलिस ने गुरुवार को झाझा रेलवे स्टेशन के पूर्वी डाउन लाइन स्थित पोल संख्या 365/ 24-26 के पास से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद की. मृतक के पास से मिले कागजात के आधार पर उनका पहचान मुजफ्फरपुर जिला के रामनगर-गायघाट क्षेत्र के मो. तसलीम के रूप में किया गया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को इसकी सूचना दिया है.

घटना की सूचना पाते ही मृतक के पुत्र मो. गुड्डू समेत कई सदस्य झाझा पहुंचे. मो. गुड्डु ने बताया कि मेरे पिता मो. तसलीम कोलकाता में रहकर बर्तन का फेरी करते थे. तीन जनवरी को बहन की शादी के लिए लकड़ा देखने को जाना था. उन्होंने बताया कि एक जनवरी को पिताजी से बात होने पर उन्होंने बताया था कि ढ़ेड़ से दो लाख रूपया की व्यवस्था हो गई है.
मैं जनसाधारण एक्सप्रेस से दो जनवरी को गांव आ जाऊंगा. ट्रेन में सवार होने पर भी उन्होंने फोन कर बताया था कि सबकाम हो गया है मैं घर आ रहा हूं. सुबह रेल पुलिस झाझा थाना के द्वारा सूचना मिली कि आपके पिता का शव झाझा थाना में रखा हुआ है.
उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि मेरे पिता को मार कर उनके पास रहे पैसा को लूट लिया गया है. परिजनों ने बताया कि इनका बैग व अन्य सामान भी गायब है. इस बाबत जमालपुर रेल एसआरपी मो. आमिर जावेद ने कहा कि घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है. यदि ट्रेन में लूट व हत्या की घटना घटित हुआ है तो इसकी भी जांच की जाएगी.
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
जमुई. बीते बुधवार देर शाम जमुई- गिद्धौर मुख्य मार्ग सुग्गी मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 50 वर्षीय किसान उपेंद्र यादव की मौत हो गया. जानकारी के अनुसार उपेंद्र यादव देर शाम खेत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गांव स्थित मोड़ के समीप जमुई की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आकर घायल हो गये. घटना के बाद परिजनों ने घायलवस्था में ही उन्हें सदर अस्पताल लाया. जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >