उप मुख्य पार्षद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को बैठक

जमुई : नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद राकेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतु बैठक बुलाने को लेकर मुख्य पार्षद रेखा देवी और कार्यपालक पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद वर्मा को 30 में से 19 पार्षदों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिया है. मौके पर जानकारी देते हुए पार्षदों ने बताया कि उप मुख्य पार्षद […]

जमुई : नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद राकेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतु बैठक बुलाने को लेकर मुख्य पार्षद रेखा देवी और कार्यपालक पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद वर्मा को 30 में से 19 पार्षदों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिया है.

मौके पर जानकारी देते हुए पार्षदों ने बताया कि उप मुख्य पार्षद के द्वारा सभी नगर पार्षद के साथ बहुत ही रूखा व्यवहार किया जाता है और समय-समय पर नीचा दिखाने का भी प्रयास किया जाता है. नगर परिषद के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव आम सहमति से लिया गया था. बाजार में प्रायः जाम की समस्या बनी रहती है. जिससे निपटने के लिए शहर में पक्की सड़क से एक निश्चित दूरी पर लोहे का ग्रिल लगवाना था.
कुछ दिन पूर्व लगाया भी गया था. लेकिन अपने निजी स्वार्थ और अपने चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए उन्होंने इस अति महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना में अड़चन डाल कर बाधित कर दिया. उप मुख्य पार्षद अपने पद का दुरुपयोग करके अक्सर सभी पार्षद पर धौंस जमाने का काम करते हैं . उप मुख्य पार्षद हमेशा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं. इसलिए हम सभी पार्षदों अनुरोध है कि उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतु नगर परिषद में अविलंब बैठक बुलाया जाए.
आवेदन देने वालों में संजीव कुमार सिंह, अशोक कुमार, मोहम्मद अफरोज आलम, सालेहा खातून, उषा देवी, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, सिकंदर शाह, मुर्शीद आलम, देवी कुमारी, सीताराम प्रसाद, आशालता देवी, रंजू देवी, जुलेखा खातून, अहिल्या देवी, अलका सिंह, बंदना साव ,उदय बसफोड़, रीना कुमारी समेत 19 पार्षद शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >