अखबार बेचकर बेटे को बनाया शिक्षक

सोनो : प्रखंड के सबसे पुराने व यहां का पहला अखबार हॉकर हीरा लाल तमोली ने जीवन में कड़े संघर्ष का सामना करते हुए अपने पुत्र संतोष कुमार को शिक्षित कर उसे शिक्षक बनाया. गरीबी के साथ लड़ते हुए उन्होंने न सिर्फ अपने बड़े परिवार का किसी तरह भरण पोषण किया बल्कि बच्चों को शिक्षित […]

सोनो : प्रखंड के सबसे पुराने व यहां का पहला अखबार हॉकर हीरा लाल तमोली ने जीवन में कड़े संघर्ष का सामना करते हुए अपने पुत्र संतोष कुमार को शिक्षित कर उसे शिक्षक बनाया. गरीबी के साथ लड़ते हुए उन्होंने न सिर्फ अपने बड़े परिवार का किसी तरह भरण पोषण किया बल्कि बच्चों को शिक्षित करने का भी प्रयास किया और अपने एक पुत्र को शिक्षक बनाया. उनका पुत्र संतोष कुमार तमोली कन्या मध्य विद्यालय सोनो में बतौर शिक्षक कार्यरत है. संतोष बताते हैं कि उनके पिता उन्हें पढ़ाने को लेकर सजग थे.

अभाव के बीच भी संघर्ष करते हुए किसी तरह पढ़कर यदि आज शिक्षक जैसे सम्मानित पद पर वे नौकरी कर रहे हैं तो इसका श्रेय उनके पिता के संघर्ष को भी जाता है. हीरा लाल ने न सिर्फ अपने बेटों को शिक्षा दिलाने के लिए संघर्ष किया बल्कि बेटियों को भी शिक्षित किया. अखबार बेच कर हमेशा खुश रहते हुए अपने बच्चों को शिक्षित करने वाले हीरा लाल तमोली आज हमारे बीच नहीं है. लेकिन उनका संघर्ष आज भी समाज को प्रेरित करता है.
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय क्विज का होगा आयोजन
गिद्धौर. शिक्षक दिवस के अवसर पर गिद्धौर के सार्वजनिक पुस्तकालय में जिलास्तरीय ओपेन युगल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी सार्वजिनक पुस्तकालय के वरीय सदस्य सुमन कुमार सेम ने दिया, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पांच सितंबर को हर वर्ष की भांति इस बार भी जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन पुस्तकालय परिवार द्वारा किया जा रहा है, जिसमें जिले भर के प्रतिभागी भाग लेंगे, वहीं सुमन कुमार सेम ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने से संबंधित जानकारी लेने हेतु मोबाइल संख्या 6200709673 एवं 8507956164 पर जिले भर के छात्र छात्राओं से संपर्क करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >