किसानों ने कृषि विभाग की कार्यशैली पर जताया रोष

गिद्धौर : प्रखंड स्थित सेवा गांव में सोमवार को समाजसेवी रामचंद्र पासवान की अध्यक्षता में सुखाड़ की समस्या और पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीण की एक बैठक की गई. बैठक में सुखाड़ को लेकर प्रखंड कृषि समन्वयक और किसान सलाहकार द्वारा धान रोपनी होने का गलत रिपोर्ट विभाग को दिए जाने पर इसे लेकर […]

गिद्धौर : प्रखंड स्थित सेवा गांव में सोमवार को समाजसेवी रामचंद्र पासवान की अध्यक्षता में सुखाड़ की समस्या और पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीण की एक बैठक की गई. बैठक में सुखाड़ को लेकर प्रखंड कृषि समन्वयक और किसान सलाहकार द्वारा धान रोपनी होने का गलत रिपोर्ट विभाग को दिए जाने पर इसे लेकर जिलाधिकारी से शिकायत करने का निर्णय लिया गया.

किसानों ने कहा कि अगर हमारे समस्या का निदान नहीं किया जाता है तो हमलोग धरना प्रदर्शन करने को भी बाध्य हो जायेगें. मौके पर तुलसी यादव, उप सरपंच बासुदेव यादव, शुरेश यादव, नवल किशोर साव, सुधीर पासवान, उमेश यादव, बिलो यादव, राघवेंद्र सिंह, गजानंद यादव, उपेंद्र भगत, मुकेश सिंह, राजकुमार रावत, कमलदेव पंडित, बसंत पंडित, धोपी पंडित, बिरजू पंडित, विशुनदेव साव, वीरेंद्र यादव के अलावे कई किसान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >