मेमू कार शेड में पेयजल संकट को ले कर्मियों ने किया प्रदर्शन

झाझा : दानापुर रेलवे मंडल के झाझा स्टेशन पर स्थित मेमू कार शेड में पीने की पानी व्यवस्था नहीं होने से आक्रोशित मेमू शेड रेलकर्मियों ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान मेमू शेड सहित अन्य विभाग के रेलकर्मियों ने अपने हाथों में पानी की व्यवस्था करवाने संबंधित स्लोगन लिखे तख्ती लिए जल्द-से-जल्द पानी की […]

झाझा : दानापुर रेलवे मंडल के झाझा स्टेशन पर स्थित मेमू कार शेड में पीने की पानी व्यवस्था नहीं होने से आक्रोशित मेमू शेड रेलकर्मियों ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान मेमू शेड सहित अन्य विभाग के रेलकर्मियों ने अपने हाथों में पानी की व्यवस्था करवाने संबंधित स्लोगन लिखे तख्ती लिए जल्द-से-जल्द पानी की व्यवस्था करवाने की मांग कर रहे थे.

मौके पर उपस्थित रेलकर्मी मनोज कुमार, नीरज कुमार दुबे, संजय रावत, अनिल कुमार, आरके मिश्रा सहित अन्य लोगों ने बताया कि मेमूकार शेड में पूरे झाझा के पूरे रेलवे विभाग से ज्यादा कर्मी है. इसके बावजूद यहां पर पीने के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं है.
कर्मचारी काम के दौरान पानी की प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं. जिसका असर उन कर्मियों के काम पर भी पड़ता है. बीते 28 अगस्त से ही मेमू शेड में पानी की समस्या लोगों के सामने आ गया है. लेकिन अबतक इसे लेकर कोई समाधान नहीं हो पाया है. इस समस्या को लेकर रविवार को सहायक मंडल विद्युत अभियंता टीआरएस मेमू कार शेड को भी अवगत कराया गया था. लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया.
धरना पर बैठे लोगों ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता है, तब तक हमलोग अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे. इस बाबत पूछे जाने पर मेमू शेड के मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने कहा कि बीते एक सप्ताह से पानी की समस्या है. शेड में लगा आरओ मशीन खराब हो गई है. तबतक बाजार से पानी मंगवाकर दिया जा रहा है. मशीन के ठीक होते ही समस्या का स्थायी समाधान हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >