अलग-अलग जगहों से 47 कार्टन शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जमुई : उत्पाद पुलिस ने जिला मुख्यालय के रास्ते दूसरे जिले में ले जाये जा रहे विदेशी शराब की बड़ी खेप को बरामद करने में सफलता हासिल किया है. पुलिस ने जिला मुख्यालय स्थित होटल अतिथि पैलेस के समीप से 32 कार्टून विदेशी शराब जब्त किया है, जबकि एक शराब तस्कर को गिरफ्तार भी किया […]

जमुई : उत्पाद पुलिस ने जिला मुख्यालय के रास्ते दूसरे जिले में ले जाये जा रहे विदेशी शराब की बड़ी खेप को बरामद करने में सफलता हासिल किया है. पुलिस ने जिला मुख्यालय स्थित होटल अतिथि पैलेस के समीप से 32 कार्टून विदेशी शराब जब्त किया है, जबकि एक शराब तस्कर को गिरफ्तार भी किया है.

उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि पड़ोसी राज्य झारखंड से जमुई के रास्ते विदेशी शराब की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है. जिसके बाद हमने अलग-अलग जगहों पर चेकप्वाइंट बनाकर वाहनों की तलाशी शुरू की.
इस दौरान होटल अतिथि पैलेस के सामने हमने जब बीआर-01-जीबी-6786 नंबर की पिकअप वाहन की जांच की, तब उसमें रखा 32 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इस दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार भी किया है. जिसकी पहचान पड़ोसी राज्य झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत चास निवासी ओम शांति कुमार के रूप में किया गया है.
उन्होंने बताया कि पूछताछ के क्रम में उक्त युवक ने बताया कि वह शराब की खेप झारखंड के हजारीबाग से लेकर आ रहा था तथा लखीसराय लेकर जा रहा था, इसी क्रम में हमने उसे गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है तथा उसे जेल भेजा जा रहा है.
वाहन चेकिंग के दौरान भागता युवक को देख पुलिस को हुआ शक
सोनो. झारखंड के गिरिडीह से विदेशी शराब की खेप ला रहे एक तस्कर को सोनो पुलिस ने 15 कार्टन के साथ गिरफ्तार किया. कार्टन में रॉयल स्टैग ब्रांड के कुल 708 बोतल शराब बरामद हुआ.
जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को सोनो-चकाई मुख्य मार्ग के खपरिया पुल के समीप सोनो पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था तभी एक मारुति वैन का चालक पुलिस को देख चेकिंग स्थल से कुछ दूर सड़क किनारे वाहन खड़ा कर भाग खड़ा हुआ जबकि वाहन में बैठा तस्कर गिरफ्तार हो गया. दरअसल भागते युवक को देख उस वाहन पर पुलिस को शक हुआ.
फौरन वाहन की घेराबंदी कर लिया गया व उस पर सवार युवक को हिरासत में ले लिया गया. वाहन की जब सघन जांच की गयी तब उसमें छुपाकर रखे हुए विदेशी शराब के 15 कार्टन बरामद हुए. शराब के साथ उक्त वाहन को भी जब्त कर थाना लाया गया जबकि हिरासत में लिए युवक को शराब की तस्करी के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार युवक की पहचान गिरिडीह जिला अंतर्गत देवरी थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव निवासी स्व रितु राय का पुत्र गौतम कुमार राय के रूप में की गयी. बताया गया कि गौतम द्वारा झारखंड से बिहार में विदेशी शराब की तस्करी कई महीने से किया जा रहा था. अभियान में प्रभारी थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह के अलावे एसआई विपिन कुमार सिंह, एएसआई शब्बीर अहमद, रामप्रकाश राम व सैफ के जवान शामिल थे.
प्रथम सावधिक परीक्षा 17 से
जमुई. 17 जुलाई से वर्ग दशम और नवम की सावधिक जांच परीक्षा का आयोजन जिले के सभी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार हिमांशु ने बताया कि परीक्षा का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 1:15 बजे से संध्या 4:30 बजे तक दो पाली में किया जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में वर्ग दशम और द्वितीय पाली में वर्ग नवम की परीक्षा ली जाएगी.
17 जुलाई को प्रथम और द्वितीय पाली में अंग्रेजी, 18 जुलाई को प्रथम पाली में मातृभाषा और द्वितीय पाली में द्वितीय भारतीय भाषा, 19 जुलाई को प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान और द्वितीय पाली में मातृभाषा की परीक्षा ली जायेगी. उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को द्वितीय भारतीय भाषा, 22 जुलाई को प्रथम पाली में सामान्य गणित और द्वितीय पाली में सामान्य विज्ञान, 23 जुलाई को प्रथम पाली में सामान्य विज्ञान और द्वितीय पाली में सामान्य गणित तथा 24 जुलाई को प्रथम पाली में ऐच्छिक विषय विषय और द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >