अस्पताल की नयी व्यवस्था से मरीजों को परेशानी

जमुई : बीते चार-पांच दिनों से सदर अस्पताल की नई व्यवस्था से इलाज करने को लेकर मरीजों को परेशानी हो रही है. जानकारी के अनुसार ओपीडी कक्ष में मरीजों की सुविधा को लेकर विभाग के द्वारा नई व्यवस्था के तहत इलाज किया जा रहा है. इस दौरान पर्ची कटाने के समय उस पर एक नंबर […]

जमुई : बीते चार-पांच दिनों से सदर अस्पताल की नई व्यवस्था से इलाज करने को लेकर मरीजों को परेशानी हो रही है. जानकारी के अनुसार ओपीडी कक्ष में मरीजों की सुविधा को लेकर विभाग के द्वारा नई व्यवस्था के तहत इलाज किया जा रहा है. इस दौरान पर्ची कटाने के समय उस पर एक नंबर दिया जा रहा है. जिसके अनुसार लोगों का इलाज हो रहा है.

अस्पताल प्रबंधक उपेंद्र चौधरी बताते हैं कि नई व्यवस्था में इलाज कराने आए लोगों को कम से कम परेशानी हो इसका हरसंभव ख्याल रखा जा रहा है. अस्पताल प्रबंधक श्री चौधरी ने बताया कि टोकन के नंबर को स्लाइड के माध्यम से लोगों को दिखाया जा रहा है. जिससे मरीज देखने का कार्य शीघ्र से हो रहा है. इसके बाद इलाज को लेकर आए मरीज का स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा नाम भी पुकारा जा रहा है.
लेकिन लोगों की मानें तो इस व्यवस्था ने हम लोगों को परेशान कर रखा है. अस्पताल प्रबंधन या स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा न तो नाम पुकारा जा रहा है. हम लोग इलाज के लिए इंतजार में बैठे रहते हैं और तब तक ओपीडी का समय समाप्त हो जाता है. जिससे घर लौटने या निजी क्लिनिक में दिखाने को हम लोग मजबूर हैं.
जागरूकता फैलाया जाता तो होती परेशानी कम : नगर क्षेत्र के इंदपै निवासी मरीज राहुल कुमार, मोनू कुमार, सोनू कुमार, बृजनंदन सिंह, रामप्रकाश सिंह, धनामा निवासी पायल कुमारी, बेबी कुमारी, मोनी कुमारी सहित अन्य मरीज ने बताया कि विभाग के द्वारा नया कार्य सोच समझ कर के ही किया जा रहा है. लेकिन इसके पूर्व लोगों में जागरूकता फैलाना अति आवश्यक है.
उन लोगों ने बताया कि स्लाइड पर नंबर बहुत देर से आता है और तब तक ओपीडी का समय ही समाप्त हो जाता है. जिससे हम लोगों को परेशानी हो रही है. लोगों ने बताया सदर अस्पताल में बेहतर इलाज को लेकर हम लोग दूर-दूर से आते हैं. लेकिन यहां आशा के अनुरूप इलाज नहीं मिल रहा है. लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से नई तकनीक की सुचारू व्यवस्था को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने का भी अपील किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >