साढ़े चार लाख की विदेशी शराब जब्त

जमुई : शहर के बोधवन तालाब चौक से मंगलवार की देर शाम उत्पाद पुलिस ने एक पिकअप वैन से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. बरामद शराब की बाजार मूल्य लगभग 4.50 लाख के आसपास बतायी जाती है. मौके से दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान दरभंगा […]

जमुई : शहर के बोधवन तालाब चौक से मंगलवार की देर शाम उत्पाद पुलिस ने एक पिकअप वैन से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. बरामद शराब की बाजार मूल्य लगभग 4.50 लाख के आसपास बतायी जाती है. मौके से दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान दरभंगा जिला के मनोज पासवान और अशोक सहनी के रूप में हुई है. उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बंगाल से विदेशी शराब की खेप जमुई के रास्ते दरभंगा ले जाया जा रहा है.

सूचना पर बोधवन तालाब पर वाहनों की चेकिंग शुरू की गयी. इसी दौरान बीआर-1 पी-9089 नंबर की पिकअप की तलाशी के दौरान 30 कार्टून विदेशी शराब व 12 कार्टून बीयर की बरामद की गयी. साथ ही दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया. चेकिंग अभियान में उत्पाद निरीक्षक सुभाष कुमार, एएसआइ मधुसूदन यादव, सिपाही रंजीत कुमार, मदन, रोशन, उत्तम सहित उत्पाद पुलिस के अन्य जवान शामिल थे. गिरफ्तार दोनों के तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >