सर, मेरी जमीन पर जबरन नाला बनाया जा रहा है, न्याय दिलाएं

जमुई : मेरे गांव के ही कुछ आदमी मेरे रैयती जमीन पर पानी निकास के लिए नाला बना रहा है और मैंने जब इसका विरोध किया तो उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट भी की, इसलिए मुझ गरीब व्यक्ति को इन लोगों पर कानूनी कार्रवाई करके न्याय दिलाया जाए. उक्त गुहार सिकंदरा थाना क्षेत्र के […]

जमुई : मेरे गांव के ही कुछ आदमी मेरे रैयती जमीन पर पानी निकास के लिए नाला बना रहा है और मैंने जब इसका विरोध किया तो उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट भी की, इसलिए मुझ गरीब व्यक्ति को इन लोगों पर कानूनी कार्रवाई करके न्याय दिलाया जाए. उक्त गुहार सिकंदरा थाना क्षेत्र के तुलाडीह निवासी शिवरतन पासवान ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लगाया.

आवेदन में श्री पासवान ने कहा है कि यह लोग अक्सर मेरे साथ मारपीट करते रहते थे और इसको लेकर मैंने थाना में मामला दर्ज कराया. इस मुकदमे का सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के न्यायालय में हो रहा है. इसके बावजूद भी मेरे गांव के कई लोग मुझे केस उठाने के लिए धमकी दे रहे हैं. साथ ही बुरा अंजाम भुगतने को तैयार रहने की भी बात कह रहे हैं. इसलिए इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके मुझे न्याय दिलाया जाए.
जिले के खैरा थाना क्षेत्र के बादिलडीह निवासी राजू यादव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपने भाई विजय यादव और उसकी पत्नी द्वारा जमीन में हिस्सा नहीं देने का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरा भाई और उसकी पत्नी जबरन मेरे पुश्तैनी जमीन को जोता आबाद कर रहा है और मैं जब भी हिस्सा मांगने की कोशिश करता हूं तो यह लोग मेरे साथ मारपीट करने लगते हैं.
साथ ही यह भी धमकी देते हैं कि तुम घर छोड़कर भाग जाओ नहीं तो तुम को जान से मार देंगे. इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके मुझे न्याय दिलाया जाए. जनता दरबार में कुल 60 मामला आया, जिन्हें जांच के पश्चात संबंधित थाना पुलिस निष्पादन के लिए भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >