श्रद्धालुओं का जमकर स्वागत

सिकंदरा : मंजोष में आयोजित श्री राम चरित मानस महायज्ञ के निमित निकाली गयी कलश शोभा यात्रा को लेकर महादेव सिमरिया के लोगों में खासा उत्साह देखा गया. कलश यात्रा के महादेव सिमरिया पहुंचते ही कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के स्वागत में लोग घरों से बाहर निकल आये. कलश यात्रा को लेकर महादेव सिमरिया […]

सिकंदरा : मंजोष में आयोजित श्री राम चरित मानस महायज्ञ के निमित निकाली गयी कलश शोभा यात्रा को लेकर महादेव सिमरिया के लोगों में खासा उत्साह देखा गया. कलश यात्रा के महादेव सिमरिया पहुंचते ही कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के स्वागत में लोग घरों से बाहर निकल आये.

कलश यात्रा को लेकर महादेव सिमरिया के उत्साही युवाओं ने बुधवार की अहले सुबह कलश यात्रा के गुजरने वाले रास्तों पर झाड़ू लगाकर सफाई की. कलश यात्रा के महादेव सिमरिया पहुंचते ही हनुमान मंदिर के समीप गांव के युवाओं, बुजुर्गों व महिलाओं की टोली ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया. इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी की.
हनुमान मंदिर के समीप ग्रामीणों के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल, नींबू पानी व शरबत की व्यवस्था की गयी थी. वहीं महादेव सिमरिया बाजार में समाजसेवी रंजीत भगत व बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर परिसर में श्री अमर दल के द्वारा पेयजल व शरबत की व्यवस्था की गयी थी. पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, समाजसेवी संजय कुमार व रंजीत भगत के नेतृत्व में महादेव सिमरिया के दर्जनों युवाओं ने सेवाभाव का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >