झाझा : मृतक सदानंद मंडल का जीवन चक्र विवादों से भरा है. मृतक के पिता दुर्गा मंडल ने बताया कि इसकी दूसरी शादी हुई थी. दस साल पूर्व कलजुगाहा गांव के एक लड़की से हुई थी. ���सके दो बच्चे भी हुए.
लेकिन उसके साथ मेरा बेटा बेतरतीब तरह से मारपीट किया करता था. जिस कारण तंग आकर अपने पुत्र एवं पुत्री को लेकर पहली पत्नी अपने मायके में रहने लगी.
पत्नी के चले जाने के बाद लगभग पांच माह बाद धोबियाकूरा गांव के नंदकिशोर मंडल की पुत्री सुमित्रा देवी के साथ शादी कर ली. कुछ दिनों तक सब ठीकथा. उसके बाद फिर नई पत्नी के साथ भी वह मारपीट करने लगा. समझाने बुझाने के बाद वह बेंगलुरु काम करने के लिए चला गया. लेकिन होली के पूर्व आने के बाद फिर से उसका सिलसिला शुरू हो गया.
